संस्थानों में बदलाव के लिए लैंगिक उन्नति (जी ए टी आई) विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डी एस टी) द्वारा वाइज-किरण प्रभाग के तत्वावधान में शुरू की गई एक अभिनव पायलट परियोजना है।
जी ए टी आई, डी एस टी की उन तीन पहलों में से एक थी, जिनकी घोषणा 28 फरवरी 2020 को 'राष्ट्रीय विज्ञान दिवस' के अवसर पर, नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 'विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं' को समर्पित एक समारोह में भारत के माननीय राष्ट्रपति द्वारा की गई थी।
श्री चित्रा तिरुनल इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी, डी एस टी द्वारा जी ए टी आई योजना को लागू करने के लिए चुने गए 30 संस्थानों में से एक है।
हम भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के जी ए टी आई चार्टर के अनुसार, STEM के क्षेत्र में महिलाओं के लिए परिवर्तनकारी बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
"मुझे इस बात की बहुत खुशी है कि श्री चित्रा तिरुनाल इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल साइंसेज, त्रिवेंद्रम को विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के वाइज-किरण प्रभाग द्वारा परिकल्पित और शुरू की गई प्रतिष्ठित 'जेंडर एडवांसमेंट फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंस्टीट्यूशंस' (जी ए टी आई) पहल के लिए चुना गया है। एस टी ई एम एम विषयों में लैंगिक समानता से संबंधित चिंताओं को दूर करने के लिए जी ए टी आई योजना शुरू करना डी एस टी की ओर से वास्तव में एक सराहनीय कदम है। मैं जी ए टी आई कार्यक्रम के सफल कार्यान्वयन के लिए हमारे संस्थान के पूर्ण सहयोग का आश्वासन देता हूँ। हम यू.के. के एथेना- स्वान के साथ साझेदारी में, जी ए टी आई पायलट योजना के तहत डी एस टी और अन्य संस्थानों के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्साहित हैं। हमें उम्मीद है कि डी एस टी की यह पहल, और साथ ही अत्यधिक अनुभवी एथेना स्वान के साथ साझेदारी, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, गणित और चिकित्सा के क्षेत्रों में लैंगिक उन्नति में आमूल-चूल परिवर्तन लाएगी। मैं इस कार्यक्रम के लिए अपनी शुभकामनाएँ देता हूँ और चार्टर बिंदुओं का पालन करते हुए तथा एस टी ई एम एम क्षेत्रों में लैंगिक समानता की उन्नति के लिए सक्रिय उपाय शुरू करते हुए अपने पूर्ण सहयोग का आश्वासन देता हूँ। मुझे पूरी उम्मीद है कि जी ए टी आई पायलट योजना, पायलट संस्थान के दृष्टिकोण में परिवर्तनकारी बदलाव लाएगी।"